[ad_1]

-अंडे की ठेली लगाने को लेकर हुआ था झगड़ा
हरिद्वार, 10 जनवरी (हि.स.)। मंगलवार की देर रात रूड़की के अम्बर तालाब निवासी युवक की अंडे की ठेली लगाने को हुए विवाद में बाल्टी से हमला कर हत्या करने के आरोपित को पुलिस ने घटना के 12 घंटै से भी कम समय में खुलासा करते हुए हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बाल्टी भी बरामद कर ली है।
बीती रात रुड़की टाकीज के समीप अंडे की ठेली लगाने को लेकर विवाद हुआ, जिसमें बाल्टी से हमला कर युवक की हत्या कर दी गई। मृतक के पिता स्वामीनाथ ने इस मामले में अभिषेक व उसके अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
घटना के जल्द खुलासे के लिए एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह ने विशेष टीमें गठित कर आरोपित की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। बदमाशों की पकड़-धकड़ के लिए क्षेत्र में रवाना टीमों ने संभावित स्थानों पर दबिशें दीं। पुलिस ने मुख्य आरोपित अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसका व उसके दोस्तों का कुछ दिन पूर्व मृतक आकाश से झगड़ा हुआ था। सबक सिखाने की गरज से अभिषेक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर आकाश को जान से मारने का प्लान बनाया और रात के समय रूडकी टाकिज के पास बाल्टी से लगातार 11 बार वार कर आकाश को मृत समझ कर मौके से फरार हो गए।
आरोपित अभिषेक पुत्र महक सिंह निवासी बिंदु खड़क, भगवानपुर हरिद्वार को न्यायालय के आदेश पर उप कारागार रुड़की में दाखिल किया गया। पुलिस टीम अब अन्य फरार आरोपितों की तलाश में जुटी हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज
[ad_2]