Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

इंदौर/ग्वालियर, 28 फ़रवरी (हि.स.)। इंदौर में 25 फरवरी को सुसाइड करने वाले पेटीएम मैनेजर गौरव गुप्ता की पत्नी मोहिनी (38) ने ग्वालियर में जहर खाकर जान देने की कोशिश की। मोहिनी को बुधवार को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरव के मामा के बेटे नीरज का कहना है कि मोहिनी ने 15 दिन पहले जहर खरीदा था, तभी से वह गौरव को धमकी दे रही थी कि वो कुछ कर लेगी। इसके चलते गौरव डिप्रेशन में आ गए थे। गौरव ने 25 फरवरी को इंदौर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। उनकी मौत के बाद मोहिनी तनाव में आ गई। उसने पहले गौरव की कंपनी पेटीएम में परेशानी का आरोप लगाकर मामले की जांच की दिशा ही बदल दी, लेकिन घर में तीन दिन से कई तरह के सवाल उससे हो रहे थे। जिस पर वह टूट गई और आत्मग्लानि के चलते उसने जहर खा लिया।
गौरव और मोहिनी की शादी आठ साल पहले हुई थी। उनकी एक बेटी सात साल और दूसरी बेटी डेढ़ साल की है। ग्वालियर में उनके बुजुर्ग माता-पिता और बड़े भाई रहते हैं। गौरव परिवार के साथ इंदौर के जिस फ्लैट में रहते थे वो उनके ससुर के नाम है। गौरव की साली पूनम निजी कंपनी में जॉब करती है। अभी उसकी शादी नहीं हुई है। 24 फरवरी को गौरव ने साली का बर्थडे इसी फ्लैट में मनाया था।
हिन्दुस्थान समाचार/ केशव/मयंक