Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 4 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सभी जिलों में आज (सोमवार को) राष्ट्रीय लाइनमैन एवं राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जा रहा है। इस के मौके पर मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांस्को) द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाइनमैनों को सम्मानित किया जाएगा।
जनसम्पर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने बताया कि प्रत्येक मौसम की विषम से विषम परिस्थितियों और दुर्गम भौगोलिक क्षेत्रों में 41 हजार सर्किट किमी से अधिक की अति उच्च दाब ट्रांसमिशन लाइनों के माध्यम से मध्यप्रदेश में भरोसेमंद विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले एमपी ट्रांस्को की महत्वपूर्ण कड़ी लाइनमैन है। उनके योगदान को मान्यता देकर आदर-भावना प्रकट करने के लिए कंपनी द्वारा आज गोविंदपुरा भोपाल में राष्ट्रीय लाइनमैन एवं राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में भोपाल सहित एम.पी. ट्रांस्को के 40 ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेशभर में एमपी ट्रांसको के असाधारण कार्य क्षमता दिखाने वाले लाइनमैनों सहित अन्य कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर जीरो हार्म थीम पर सुरक्षा शपथ ली जायेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/नेहा