[ad_1]

– एक वर्ष पूर्व संविदा पर नियुक्त अथवा स्थानांतरित संविदा कर्मचारी ही कर सकेंगे आवेदन
भोपाल, 26 फरवरी (हि.स.)। एनएचएम मिशन संचालक प्रियंका दास ने सोमवार को बताया कि प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों के स्थानांतरण हेतु व्यवस्था की गयी है। आवेदन विभागीय वेबसाईट hrmis.nhmmp.gov.in पर 27 फ़रवरी को प्रातः 11:00 बजे से 5 मार्च शाम 5 बजे तक ऑनलाईन किए जा सकते हैं। स्थानांतरण हेतु इच्छुक संविदा कर्मचारी उक्त अवधि में अपने आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते है।
एनएचएम संचालक प्रियंका दास ने बताया कि एक वर्ष पूर्व संविदा पर नियुक्त एवं स्थानांतरित संविदा कर्मचारी ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। स्थानांतरण हेतु उक्त अवधि में प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों पर ही विचार किया जायेगा। ऑफलाइन आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश