[ad_1]

भोपाल, 20 फरवरी (हि.स.)। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने मंगलवार को 50वें खजुराहो नृत्य महोत्सव में स्काई डायविंग एडवेंचर एक्टिविटी का शुभारंभ किया। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने दी।
उन्होंने बताया कि इस बार इस महोत्सव में स्काई डायविंग को पहली बार शामिल किया गया है। देश विदेश से आने वाले पर्यटक अब शाम को भारतीय संस्कृति के विभिन्न स्वरूपों के आनंद के साथ-साथ दिन में रोमांचकारी गतिविधि स्काइ डायविंग का आनंद भी ले सकेंगे। पर्यटक स्काइ डायविंग का आनंद 25 फरवरी तक ले सकेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश