Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– कलेक्टर ने जारी किए आदेश
इंदौर, 22 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश में गर्मी ने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। ग्रीष्मऋतु को देखते हुए इंदौर जिले में आंगनवाड़ियों के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। कलेक्टर आशीष सिंह ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार आंगनवाड़िया अब सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होगी। पूर्व में आंगनवाड़ियां सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक लग रही थी। परिवर्तित समय के अनुसार आंगनवाड़ियों में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के समय में भी परिवर्तन किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश