Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 26 फरवरी (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कर्ज को लेकर राज्य की डॉ. मोहन सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि झूठे प्रचार और राजनीतिक कार्यक्रम में सरकारी पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है, यह प्रदेश की जनता के साथ धोखा है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से कहा कि मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार प्रदेश को कर्ज के दलदल में शिवराज सरकार से भी तेजी से ले जा रही है। मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 फरवरी को सरकार 5000 करोड़ रुपये का कर्ज ले रही है। इस तरह अपने करीब दो महीने के कार्यकाल में ही नई सरकार ने 17500 करोड़ रुपये का कर्ज ले लिया है।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार पहले ही प्रदेश के ऊपर 3.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज छोड़ गई थी। हकीकत यह है कि मध्य प्रदेश सरकार अपने राजस्व का एक बड़ा हिस्सा तो सिर्फ कर्ज का ब्याज चुकाने में खर्च कर रही है। जो पैसा सिर्फ ब्याज चुकाने में खर्च होता है, वह प्रदेश की तरक्की में इस्तेमाल हो सकता है। सच्चाई यह है कि सरकार प्रदेश के कल्याण और विकास के लिए यह कर्ज नहीं ले रही है बल्कि अपने झूठे प्रचार और सरकारी खर्च पर राजनीतिक कार्यक्रम करने के लिए यह पैसा बर्बाद कर रही है। यह मध्य प्रदेश की जनता से धोखा है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/नेहा