[ad_1]

भोपाल, 21 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर जिले की गाडरवाड़ा तहसील में गत दिवस हुई सड़क दुर्घटना में तीन नागरिकों की मृत्यु होने पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से राशि मंजूर की है।
जनसम्पर्क अधिकारी अशोक मनवानी ने बुधवार को बताया कि नरसिंहपुर जिले में मोहपानी शुगर मिल के पास हुई सड़क दुर्घटना में तीन नागरिकों कमलेश, सुनील और रामजी छोटेलाल का निधन हो गया था। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने तीनों दिवंगत नागरिकों के परिवार के लिए दो -दो लाख रुपये के मान से कुल छह लाख रुपये की आर्थिक सहायता की स्वीकृत की है। उन्होंने नरसिंहपुर कलेक्टर को उक्त राशि दिवंगत नागरिकों के परिजन को अविलम्ब सहायता राशि का भुगतान करने के लिए निर्देशित किया है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश