[ad_1]

राजगढ़, 3 मार्च (हि.स.)। कुरावर थाना क्षेत्र में तलेन रोड स्थित मंडी के समीप तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई वहीं बाइक चालक को चोटें लगी। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और अज्ञात चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार बीती रात कुरावर-तलेन रोड़ स्थित मंडी के समीप तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार हमीरसिंह (45) पुत्र प्रभूलाल पांडवी निवासी बारवांखुर्रम थाना तलेन की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बाइक चालक अभिषेक (22)पुत्र कैलाश जाटव निवासी बारवांखुर्रम को चोटें लगी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304ए, 184 एमव्ही.एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/नेहा