[ad_1]
भोपाल, 12 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर अपनी गेहूं की फसल बेचने के लिए किसान अब 16 मार्च तक पंजीयन करा सकेंगे। प्रदेश शासन द्वारा रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन करने के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 16 मार्च तक बढ़ा दी गई है।
जिला आपूर्ति अधिकारी भारत सिंह जमरे ने मंगलवार को बताया कि रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए पूर्व में पंजीयन की अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित की गई थी। किसानों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए पंजीयन की तिथि 16 मार्च तक बढ़ाई गई है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि के पूर्व अपना पंजीयन अवश्य कराएं। किसान अपने एन्ड्रायड मोबाइल पर एमपी किसान एप के माध्यम से भी पंजीयन करा सकते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/मयंक