Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 4 जनवरी (हि.स.)। राज्य शासन ने आदेश जारी कर जिले में थानों और चौकियों की सीमाओं के निर्धारण का अधिकार जिला कलेक्टर समिति को दे दिया है। इस संबंध में गुरुवार को गृह विभाग ने आदेश जारी किया है, जिसमें सीमाओं के पुनर्निर्धारण की कार्यवाही आगामी 15 जनवरी तक करने के निर्देश दिये गये हैं।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में थानों और चौकियों की सीमाओं के पुनर्निर्धारण के संबंध में अनुभाग और जिला स्तर पर बैठकें आयोजित कर जन-प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से सुझाव प्राप्त करने के निर्देश दिये गये हैं। गृह सचिव ने 30 जुलाई, 2010 के निर्देशानुसार गठित समिति को थानों और चौकियों का पुनर्निर्धारण लोकहित में युक्ति-संगत तरीके से करने के निर्देश दिये हैं।
उल्लेखनीय है कि पुलिस विभाग की आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न जिलों में नये थानों का सृजन किया गया है। सृजन के बाद थानों की सीमाओं को युक्ति-संगत बनाने के लिये पुनर्निर्धारण की आवश्यकता है। निर्देशानुसार 7 फरवरी, 2024 तक सीमा पुनर्निर्धारण संबंधी राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना को गृह विभाग के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश
[ad_2]
Source link