[ad_1]

भोपाल, 11 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (सोमवार को) अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ फिल्म आर्टिकल 370 देखने के लिए जाएंगे। रात आठ बजे से ड्राइव इन सिनेमा एमपी टूरिज्म में इस फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक भी प्रस्तावित है।
फिल्म निर्देशक आदित्य सुहास जांभले द्वारा बनाई गई फिल्म आर्टिकल 370 जम्मू एंड कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के ऐतिहासिक फैसले पर आधारित है। मध्य प्रदेश सरकार ने इस फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनता से फिल्म को देखने की अपील भी की है।
इस फिल्म में अभिनेत्री यामी गौतम मुख्य भूमिका में है। उन्होंने फिल्म में पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है। वहीं, अरुण गोविल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका में है। एक्टर किरण करमरकर ने अमित शाह की भूमिका निभाई है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश / उमेद