Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– प्रदेश में 15 जनवरी तक मनेगा महिला सशक्तिकरण सप्ताह
भोपाल, 10 जनवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश में आगामी 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण सप्ताह मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज (बुधवार को) लाडली बहनों के खातों में 1576.61 करोड़ रुपये अंतरित करने से होगी। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने दी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 11 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कॉन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में लाडली बहना योजना के अंतर्गत सवा करोड़ से अधिक महिलाओं खातों में सिंगल क्लिक के जरिए 1250 रुपये की राशि भेजेंगे। महिला सशक्तिकरण सप्ताह के दौरान विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर लाडली लक्ष्मी फ्रेंडली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जायेगा, प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित बालिकाओं का सम्मान, शौर्य दल के सदस्य जिन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया हो उन्हें भी सम्मानित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त ऐसी बालिकाएँ जिन्होंने सूचना देकर स्वयं का बाल विवाह रोका हो, उन्हें भी सम्मानित किया जायेगा।
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी के अवसर पर सभी सीसीआई, संप्रेक्षण गृह, वनस्टॉप सेंटर, स्वाधार गृह में योग दिवस पर सूर्य नमस्कार किया जायेगा। सभी 52 जिलों के 57 वनस्टॉप सेंटर अन्तवासियों परामर्श सत्र आयोजित कर घरेलू हिंसा की पीड़िता के लिये सहायता योजना की जानकारी दी जायेगी। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 181 एवं मुख्यमंत्री सशक्तिकरण योजना पर रेडियो पर चर्चा, समस्त जिलों के बाल गृहों में बच्चों को पॉक्सो अधिनियम की जानकारी प्रदान कर गुड टच-बैड टच विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता तथा विशेषज्ञों और पुलिस साइबर सेल के माध्यम से साइबर सुरक्षा विषय पर शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/संजीव
[ad_2]
Source link