Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 5 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंटरनेशनल मास्को वुशु चैम्पियनशिप-2024 में 48 किलोग्राम भार वर्ग में सतना की महिला खिलाड़ी वैष्णवी त्रिपाठी को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि मध्यप्रदेश की बेटी वैष्णवी ने प्रदेश ही नहीं देश को भी गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वैष्णवी को आशीर्वाद देते हुए कामना की है कि आप इसी तरह स्वर्णिम सफलताएं अर्जित करती रहें।
उल्लेखनीय है कि रूस में 28 फरवरी से 5 मार्च तक इंटरनेशनल मॉस्को वुशु स्टार चैंपियनशिप 2024 का आयोजन हुआ था। इसमें भारतीय खिलाड़ियों के साथ प्रदेश के सतना जिले के रामपुर बघेलान की वैष्णवी त्रिपाठी ने भी भाग लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश