Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गुवाहाटी, 10 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सिद्धांतों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के मजबूत कार्यों से प्रभावित होकर एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और कई अन्य राजनीतिक संगठनों के लगभग डेढ़ सौ कार्यकर्ता औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए।
गुवाहाटी के वशिष्ठ स्थित प्रदेश भाजपा के मुख्यालय में रविवार को आयोजित ज्वाइनिंग कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष भवेश कलिता ने कहा कि भाजपा नेतृत्वाधीन केंद्र और राज्य सराकर की कल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र हित के लिए उठाये गए कदमों ने आम लोगों को बेहद प्रभावित किया है। यही कारण है कि विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और कार्यकर्ता लगातार भारतीय जनता पार्टी से जुड़ते रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज शामिल हुए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करता हूं। सभी नये नेता एवं कार्यकर्ता आने वाले दिनों में वे पार्टी के सिद्धांतों पर चलकर समाज हित में मन लगाकर काम करते रहेंगे। कलिता ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के कुशल नेतृत्व ने भारतीय जनता पार्टी को लोगों के बीच अधिक स्वीकार्य बनाया है। इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अशोक भट्टाराय, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष शिवनाथ ब्रह्म और पार्टी कार्यकर्ता ज्वाइनिंग समारोह में उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद/सुनील