[ad_1]

सहरसा,01 मार्च (हि.स.)। विधायक सह पूर्व मंत्री बिहार सरकार डॉ आलोक रंजन ने बिहार विधानसभा के एकादश सत्र के गैर-सरकारी-संकल्प के माध्यम से सहरसा के शिवपुरी रेलवे ढाला घंटों लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शिवपुरी रेलवे ढाला पर आरओबी निर्माण कराने हेतु प्रस्ताव दिया।
प्रस्ताव पर विभाग द्वारा कहा गया कि सहरसा शहर अन्तर्गत शिवपुरी रेलवे फाटक पर आरओबी निर्माण हेतु पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर से अनुरोध किया गया है।विधायक डॉ आलोक रंजन ने बताया कि इससे पूर्व हमने शून्यकाल के दौरान नगर निगम क्षेत्र में सड़क किनारे/ रेलवे किनारे एवं नाला पर रह रहे महादलित परिवार को भूमि उपलब्ध कराने हेतु आग्रह किया।
तारांकित प्रश्न के माध्यम से पथ निर्माण,जल संसाधन विभाग,लघु जल संसाधन विभाग, खेल, शिक्षा, ग्रामीण कार्य विभाग सहित कई विभाग से हमने इस एकादश सत्र में सरकार के समक्ष अपने निर्वाचन क्षेत्र सहित राज्य स्तरीय कई मुद्दा को ध्यानाकर्षण, निवेदन, ग़ैर सरकारी संकल्प और शून्य काल के दौरान उठाया है।इस अवसर पर सरकार से कई प्रश्न का साकारात्मक जवाब भी प्राप्त हुआ है।
हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा