[ad_1]

बिहारशरीफ, 22 मार्च (हि.स.) ।नालंदा थाना क्षेत्र के सबैत हाई स्कूल के समीप ट्रक ने एक युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। मरने वाला युवक सब्बैत गांव निवासी 40 वर्षीय मो. साबिर है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक के चालक एवं खलासी को हिरासत में लेते हुए ट्रक को जब्त कर लिया ।
राजगीर एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि मौके पर विधि व्यवस्था से संबंधित किसी तरह की शिकायत पुलिस को नहीं मिली है।जानकारी के अनुसार साबिर अपने गांव के समीप रोड पर खड़े थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक ने उन्हें जबरदस्त ठोकर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची नालंदा थाने की पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
राजगीर एसडीपीओ ने बताया कि डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करवा कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में ट्रक के चालक के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क हादसा सीधे तौर पर ट्रक चालक की लापरवाही का परिणाम है। जानबूझकर चालक ने ट्रक चढ़ा दिया जिससे युवक की मौत हो गयी।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद
/चंदा