[ad_1]

खण्डवा, 6 मार्च (हि.स.)। मध्यप्रदेश राज्य मिलेट मिशन अंतर्गत जिले में मिलेट्स के उत्पादन, उपयोग एवं मूल्य संवर्धन आदि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज (बुधवार को) मिलेट मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया रहा है। यह मेला जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित शहर के इंदौर रोड स्थित नवीन अनाज मंडी में होगा।
कृषि उप संचालक केसी वास्कले ने बताया कि मिलेट मेला के माध्यम से जिले के कृषकों को मिलेटस् फसलों की जानकारी से अवगत कराया जाएगा। साथ ही विभिन्न शासकीय विभागों एवं निजी कम्पनियों/संस्थाओ के द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने जिले के कृषकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ लें।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/नेहा