Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बरेली, 17 मार्च (हि.स.) । संदिग्ध परिस्थिति में राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बेटी ने पिता का शव लटका देखकर परिवार को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
फरीदपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर कॉलोनी निवासी वीरेश (45) राजमिस्त्री का काम करता था। पत्नी की तीन साल पहले ही मौत हो चुकी है। घर में उसकी तीन बेटियां हैं।
भाई ओमपाल ने बताया कि वीरेश ने शनिवार की रात को कमरें में फांसी लगा ली। बेटी ने पिता के शव को फांसी पर लटका देखा तो उसने घरवाले और पड़ोसियों को जानकारी दी। घटना की जानकारी वीरेश के भाई ओमपाल भी आ गए। वीरेश ने क्यों खुदकुशी की है, इसका अभी कोई कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
हिन्दुस्थान समाचार/देश दीपक/दीपक/सियाराम