[ad_1]

पूर्वी चंपारण, 08 जनवरी (हि.स.)।बिहार में पुलिस पर हमले की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। बीती देर रात जहां दरभंगा जिले के मोरो थाने को जलाने का प्रयास किया गया, वही दूसरी ओर पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना क्षेत्र गहई में सोमवार शाम कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण खाली कराने गयी प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया ।
ग्रामीणों का आरोप है की पुलिस ने अतिक्रमण खाली कराने के नाम पर लाठी चलायी जिसके विरोध में ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में ढाका सीओ-आरओ सहित अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गये है। सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि हमले में आठ पुलिसकर्मी घायल हुए है। जिनका इलाज चल रहा है। तीन ग्रामीणों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। स्थिति पर नजर बनाये रखा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ आनंद/गोविन्द
[ad_2]
Source link