[ad_1]

गुवाहाटी, 26 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस के कई नेता और विधायक भाजपा में शामिल होंगे। कई शीर्ष नेताओं ने असम भाजपा से संपर्क किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता ने मीडिया से बात करते हुए उपरोक्त टिप्पणी की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस विधायक के साथ चर्चा हुई है। 27 या 28 फरवरी को गुवाहाटी में भाजपा का मेगा ज्वाइनिंग कार्यक्रम होगा। कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़ने को तैयार हैं। कांग्रेस के कुछ और विधायक एआईयूडीएफ में भी शामिल होंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/श्रीप्रकाश/अरविंद