Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सूरत, 9 मार्च (हि.स.)। आयकर कर्मचारी महासंघ के चुनाव में मनोज कुमार अध्यक्ष चुने गए हैं। मतदान शुक्रवार को हुआ जिसमें आयकर विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। देर रात मुख्य चुनाव अधिकारी राजू कुमार ने परिणाम की घोषणा कर विजयी उम्मीदवारों की जानकारी दी।
आयकर कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष के रूप में मनोज कुमार को चुना गया है। इसके अलावा आकाश वर्मा उपाध्यक्ष पद पर, रवि कुमार रौशन सचिव पद पर, नेतराम मीना संयुक्त सचिव पद पर और प्रवीण सिंह कोषाध्यक्ष पद पर भारी मतों से चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अजय मोरे, अमित चौहान, इंद्रदेव कुमार, जयप्रकाश मौर्य, महेंद्र कुमार, मोहित सोनी, नरेश परमार, नरेश कटारिया, निरंजन बरात, प्रमोद कुमार राय, राजाराम मेघवाल, सैयद आलम, संदीप कुमार, सुनील कुमार और विष्णु कुमार चुने गये हैं। हिन्दुस्थान समाचार/बिनोद/संजीव