[ad_1]

हुगली, 10 मार्च (हि.स.)। पूर्व रेलवे के हावड़ा-तारकेश्वर शाखा के अंतर्गत शेवड़ाफूली एक नंबर रेलवे फाटक के पास एक शख्स ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना में व्यक्ति की जान तो नहीं गई लेकिन उसने अपना एक पैर गंवा दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार दोपहर तककरीब ढाई बजे वह व्यक्ति शेवड़ाफूली रेलवे गेट नंबर एक के सामने खड़ा था। अचानक जब तारकेश्वर से हावड़ा जाने वाली लोकल ट्रेन शेवड़ाफूली स्टेशन में दाखिल हुई तो वह कूद कर उसके पहिये के नीचे आ गया और उसका पैर कट गया। घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में शेवड़ाफूली जीआरपी और आरपीएफ की निगरानी में श्रीरामपुर वॉल्स अस्पताल लाया गया। खबर लिखे जाने तक शख्स की पहचान नहीं हो पाई थी। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा