[ad_1]

जलपाईगुड़ी, 03 मार्च (हि.स.)। ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा रविवार दोपहर जिले के राजगंज ब्लॉक के साहूडांगी इलाके की है। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।.
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, साहूडांगी इलाके में रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से एक व्यक्ति साइकिल से रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी वह व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया वह मौके पर मर गया। जिससे घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। घटना के बाद रेल पुलिस पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया। रेल पुलिस मृतक व्यक्ति की शिनाख्त में करने में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा