[ad_1]

उत्तर दिनाजपुर, 23 जनवरी (हि.स.)। सड़क पर आवाजाही को लेकर दो पक्षों में झड़प की घटना में कई लोग घायल हो गए है। घटना मंगलवार सुबह चोपड़ा थाने के बिन्नाबाड़ी इलाके की है। घटना में दोनों पक्षों के नौ लोग घ्याल हो गए है। जिसे दलुआ प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय पंचायत सदस्य मोहम्मद समीरुद्दीन ने कहा कि मोहम्मद नजरूल और अब्बास के परिवारों के बीच झड़प हुई है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर सड़क से आवाजाही पर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों में पहले बहस हुई बाद में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर पथराव और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना से इलाके में व्यापक तनाव फैल गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के मुताबिक इस घटना की मंगलवार दोपहर तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। इलाके में पुलिस की गश्त लगा रही है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा