[ad_1]

मुंबई,10 जनवरी (हि.स.)। नालासोपारा पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक 47 वर्षीय शख्स पेड़ से गिरने से उसकी मौत होने की घटना सामने आई है। मामले में पुलिस सीआरपीसी 174 के तहत केस दर्ज कर आगे की विवेचना कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार,प्रवीण जयराम भावे (47),निवासी-लक्ष्मी बेन छेड़ामार्ग,नालासोपारा पश्चिम में रहता था। बताया गया है कि प्रवीण कश्यप बिल्डिंग में नारियल के पेड़ पर चढ़ गया और जब वे नारियल निकाल रहा था तो अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे पेड़ से नीचे गिर गया, आनन-फानन में उन्हें चिकित्सा उपचार के लिए स्टार अस्पताल नालासोपारा पश्चिम में भर्ती कराया गया और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।घटना की सूचना पुलिस को मिली,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है व आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
हिदुस्थान समाचार/
[ad_2]