Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोलकाता, 31 जनवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को एक बार फिर दोहराया है कि अगर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एक फरवरी तक राज्य का बकाया नहीं चुकाती है तो वह दो फरवरी से कोलकाता में प्रदर्शन करेंगी। मालदा में सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम में, बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और धन का भुगतान न होने से प्रभावित लोगों से धरने में भाग लेने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि कोलकाता के रेड रोड इलाके में बीआर अंबेडकर प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। मैंने उन्हें अल्टीमेटम दिया है कि एक फरवरी तक राज्य का सारा बकाया चुकाएं। ऐसा न होने पर मैं दो फरवरी से धरना दूंगी। अगर बकाया नहीं दिया गया तो मैं जानती हूं कि आंदोलन के माध्यम से इसे कैसे प्राप्त किया जा सकता है। मैं सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से धरने में भाग लेने का आग्रह करती हूं। मैं हर किसी का समर्थन चाहती हूं।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (पीएमजीएवाई) सहित केंद्र सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं के लिए राज्य का बकाया सात हजार करोड़ रुपये है। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा