[ad_1]

सिलीगुड़ी, 10 मार्च (हि.स.)। फूलबाड़ी- 2 नंबर ग्राम पंचायत के चतुरागछ इलाके में अगरबत्ती स्टिक बनाने की फैक्ट्री में रविवार दोपहर भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर सिलीगुड़ी और फूलबाड़ी से पहुंची दो दमकल की दो इंजन मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में मशीन समेत अगरबत्ती बनाने का सारा सामान जलकर राख हो गया। फैक्ट्री बंद होने की वजह से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
फैक्ट्री के मालिक मनोज मुंद्रा ने कहा कि फैक्ट्री तीन महीने से बंद थी। जिस वजह से इलेक्ट्रिक का कनेक्शन भी कटी हुई है। आग पास की खाली जमीन से फैक्ट्री में लगी है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा