Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
अखिलेश कौशिक को डीएसपी रायगढ़ व निकिता तिवारी को भेजा गया जीपीएम
रायगढ़, 16 मार्च (हि.स.)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लगने से पूर्व राज्य शासन ने बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन की ओर से शनिवार को जारी आदेश में 35 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
आदेश के अनुसार रामगोपाल कारियारे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ का प्रभार सौंपा गया है।अखिलेश कौशिक पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबिकापुर को उप पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के पद पर नियुक्त में किया गया है। निकिता तिवारी उप पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडडब्ल्यू को गौरेला पेंड्रा मरवाही भेजा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान