[ad_1]

भोपाल, 31 जनवरी (हि.स.)। परम्परा के मुताबिक गुरुवार, एक फरवरी को प्रातः 11 बजे मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्र-गान जन-गण-मन का सामूहिक गायन किया जाएगा। इसमें सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का सामूहिक गायन होता है। इसी परम्परा के मुताबिक, मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में यह आयोजन होगा। इसके अलावा सभी जिला मुख्यालयों पर कलेक्ट्रेट व अन्य दफ्तरों में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का सामूहिक गायन होगा, जिसमें अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश