Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– दिव्य वातावरण में घुलेंगे शिव के स्वर, नृत्य में दिखेगा देवाधिदेव का सौंदर्य
भोपाल, 8 मार्च (हि.स.)। मध्यप्रदेश में संस्कृति विभाग द्वारा भोजपुर सहित 10 स्थानों पर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज (शुक्रवार) को महादेव महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शिव-सत्य की कला अभिव्यक्तियों से सम्पूर्ण मध्यप्रदेश दमक उठेगा।
संस्कृति संचालक एनपी नामदेव ने बताया कि जिन स्थानों पर यह महोत्सव किया जा रहा हैं, वे भगवान शिव के पवित्र एवं प्रसिद्ध स्थल हैं। इन स्थानों में शिव मंदिर प्रांगण-भोजपुर, पशुपतिनाथ मंदिर-मंदसौर, कुंडेश्वर धाम-टीकमगढ़, चक्की वाले महादेव-महू, सिद्धनाथ मंदिर, ग्राम बिल्हा-पन्ना, नागर घाट-ओंकारेश्वर, नीलकंठेश्वर मंदिर-तह.बासौदा विदिशा, बटेश्वर हिंदू मंदिर-बटेश्वर(मुरैना), देवतालाब प्राचीन शिव मंदिर-देवतालाब(मऊगंज) एवं नोहलेश्वर मंदिर-नोहटा(दमोह) शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि शिव मंदिर प्रांगण, भोजपुर में तीन दिवसीय महोत्सव होगा, जिसके पहले दिन आज सायं 6:30 बजे से बरेदी-बधाई लोकनृत्य जुगल किशोर नामदेव एवं साथी, सागर, शिरीष राजपुरोहित, उज्जैन के निर्देशन में महादेव लीलानाट्य एवं आकृति मेहरा एवं साथी, भोपाल द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। दूसरे दिन 9 मार्च को कृष्णा वर्मा एवं साथी, उज्जैन द्वारा मटकी लोकनृत्य, सुमन साहा, कोलकाता के निर्देशन में सती लीला नाट्य, सुधा रघुरामन एवं साथी, दिल्ली द्वारा शिवशक्ति गायन एवं नृत्य और ध्वनि ब्रदर्स, भोपाल द्वारा भक्ति गायन प्रस्तुत किया जाएगा। महोत्सव के अंतिम दिन 10 मार्च को शीला त्रिपाठी एवं साथी, भोपाल द्वारा लोकगायन, अमिता खरे एवं साथी, भोपाल द्वारा महादेव केंद्रित समूह नृत्य एवं रक्षा श्रीवास्तव एवं साथी द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।
चक्की वाले महादेव, महू में आज मिशा शर्मा एवं साथी, टिमरनी द्वारा लोकगायन, भैरवी विश्वरूप एवं साथी, जबलपुर द्वारा शिव केंद्रित समूह नृत्य एवं नितिन अग्रवाल एवं साथी, दमोह द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। पशुपतिनाथ मंदिर, आराधना हॉल, मंदसौर में आज शंकर लाल धौलपुरे एवं साथी, देवास द्वारा लोकगायन, प्राची घारे एवं साथी, इंदौर द्वारा शिव केंद्रित समूह नृत्य एवं नमन तिवारी एवं साथी, भोपाल द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। नीलकंठेश्वर मंदिर, ग्राम उदयपुर, तह.बासौदा (विदिशा) में 8 मार्च को नीलम तिवारी एवं साथी, छतरपुर द्वारा लोकगायन, अर्घ्य कला समिति, भोपाल द्वारा अर्धनारीश्वर नृत्य नाटिका एवं समित पोद्दार एवं साथी, जबलपुर द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। कुंडेश्वर धाम मंदिर परिसर, टीकमगढ़ में आज रामकिशोर प्रजापति एवं साथी, टीकमगढ़ द्वारा लोकगायन, चक्रधर कल्चरल सेंटर, भोपाल द्वारा शिव केंद्रित समूह नृत्य एवं प्रवीण नामदेव एवं साथी, नरसिंहपुर द्वारा सती लीला नाट्य की प्रस्तुति दी जाएगी।
महादेव महोत्सव के तहत नोहलेश्वर महादेव पर्व में शासकीय हाई स्कूल परिसर, नोहटा जिला-दमोह में 9 मार्च को उमेश कुमार नामदेव एवं साथी, सागर द्वारा बधाई लोकनृत्य, उर्मिला पाण्डेय एवं साथी, छतरपुर द्वारा बुन्देली गायन एवं शिरीष राजपुरोहित, उज्जैन के निर्देशन में ‘‘महादेव’’ लीला नाट्य की प्रस्तुति होगी। 10 मार्च को अमित कुमार घारू एवं साथी, सागर द्वारा जवारा, बरेदी एवं बधाई नृत्य, ऋषि विश्वकर्मा एवं साथी, सागर द्वारा बुन्देली गायन एवं सुमन साहा, कोलकाता के निर्देशन में सती लीला नाट्य की प्रस्तुति दी जाएगी। 11 मार्च को विश्वनाथ पटेल एवं साथी, दमोह द्वारा लोकगायन एवं सुप्रसिद्ध भजन गायिका संजो बघेल, जबलपुर द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।
महादेव के अंतर्गत बटेश्वर हिंदू मंदिर, बटेश्वर जिला-मुरैना में आज शिवम यादव एवं साथी, भोपाल द्वारा लोकगायन, नवीन सिंह श्याम एवं साथी, भोपाल द्वारा सती लीला नाट्य एवं कीर्ति दुबे एवं साथी, भोपाल द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। देवतालाब स्टेडियम, मंदिर के पास, मऊगंज में आज मान्या पाण्डेय एवं साथी, सीधी द्वारा लोकगायन, मोनिका बोहरे एवं साथी, भोपाल द्वारा शिव केन्द्रित समूह नृत्य एवं मुकुल सोनी एवं साथी, रीवा द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। जुगल किशोर मंदिर प्रांगण, पन्ना में आज गायित्री द्विवेदी एवं साथी द्वारा लोकगायन, विष्णु चरण मिस्त्री एवं साथी द्वारा सती लीला नाट्य एवं मनीष अग्रवाल एवं साथी द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश