[ad_1]

भोपाल, 7 मार्च (हि.स.)। वन, पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार 8 से 10 मार्च तक प्रवास पर रहेंगे। राज्य मंत्री अहिरवार चांदला से चित्रकूट की पदयात्रा में शामिल होंगे। यह जानकारी गुरुवार को जनसम्पर्क अधिकारी केके जोशी ने दी।
उन्होंने बताया कि राज्य मंत्री अहिरवार 8 मार्च को छतरपुर जिले के चांदला से संतोषी माता मंदिर से पदयात्रा प्रारंभ करेंगे। यात्रा ग्राम सरबई होते हुए नीबीखेड़ा, बसराही, ठकुराईनपुरवा से दादूताल तक, 9 मार्च को दादूताल से प्रारंभ होकर ग्राम नसैनी होते हुए बांदा पहुँचेगी। 10 मार्च को बदौसा से प्रारंभ होकर ग्राम किशनपुर से होते हुए चित्रकूट सदगुरु कुटी आश्रम जानकी कुंड पहुँचेंगी। चांदला से यात्रा प्रारंभ होकर चित्रकूट तक पहुँचेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश