[ad_1]

भोपाल, 16 मार्च (हि.स.) । प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को देश के प्रथम रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें याद करते हुए कहा कि आपका बलिदान राष्ट्र सदैव अपनी स्मृतियों जीवंत रखेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर कहा कि भारत माता के वीर सपूत, देश के प्रथम रक्षा प्रमुख एवं पद्म विभूषण से सम्मानित जनरल बिपिन रावत जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। मां भारती के अमर सपूत, देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) एवं पूर्व थलसेनाध्यक्ष, पद्म विभूषण जनरल बिपिन रावत जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। आपकी देशभक्ति, शौर्य गाथाएं एवं अमर बलिदान को राष्ट्र सदैव अपनी स्मृतियों के पटल पर जीवंत रखेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / उमेद/मुकेश