Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 10 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘संरक्षण एवं सुरक्षा’ के ध्येय वाक्य को आत्मसात कर कर्तव्य निर्वहन करने वाले बल के जवानों को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आपकी निष्ठा, सेवा भावना और समर्पण का प्रतिफल है; जो हमारे देश के सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रम, हवाई अड्डे एवं मेट्रो सुरक्षित हैं। हम देशवासियों को आप वीर जवानों पर गर्व है।
हिन्दुस्थान समाचार / उमेद/मुकेश