[ad_1]

भोपाल, 16 मार्च (हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर कहा कि समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! आइए, इस दिवस पर हम सभी गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं एवं अपने छोटे बच्चों का टीकाकरण समय पर अवश्य करवाएं तथा घातक बीमारियों से दूसरों को जागरूक करने का प्रयास करें।
हिन्दुस्थान समाचार / उमेद/मुकेश