Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 20 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या में होने वाली रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते स्कूल-कॉलेजों के बाद मध्यप्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में भी सोमवार, 22 जनवरी को छुट्टी रहेगी। इस संबंध में शनिवार देर शाम महिला एवं बाल विकास विभाग ने आदेश जारी किया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि अयोध्या में 22 जनवारी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होना है। इसको लेकर उत्सव बनाया जा रहा है। इसको लेकर प्रदेश की आंगनवाड़ी और मिनी आंगनवाड़ी में सोमवार को अवकाश रहेगा।
इससे पहले राज्य सरकार ने सभी शासकीय कार्यालयों में आधे दिन का अवकाश घोषित किया है। वहीं, प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेज भी पूरे दिन का अवकाश रहेगा, ताकि आम जनता रामल लला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देख सकें।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश