Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

चंडीगढ़, 26 जनवरी (हि.स.)। कला एवं सांस्कृति के क्षेत्र में पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित होने जा रही पंजाबी फिल्म अभिनेत्री निर्मल ऋषि पिछले तीन दशकों से पंजाबी फिल्मों तथा थिएटर की दुनिया में सक्रिय हैं। उम्र के 80 वर्ष पूरे करने जा रही निर्मल ऋषि आज भी फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। पंजाबी में बनने वाली हर दूसरी फिल्म में वह मां की भूमिका दिखाई देती हैं। कई नए कलाकार उन्हें फिल्मी मां अथवा दादी के नाम से ही पुकारते हैं।
निर्मल ऋषि का नाम पदम श्री सम्मानितों की सूची में हाने पर पंजाबी गायक व अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल ने शूटिंग दौरान ही उन्हें इंस्टाग्राम पर लाइव होकर बधाई दी। गिप्पी ने कहा कि आज शूटिंग 1 घंटा लेट कर दी थी, क्योंकि आज प्रो. निर्मल ऋषि को अवार्ड मिल रहा है जो पंजाब के सभी अदाकारों के लिए मान वाली बात है।
लुधियाना की रहने वाली निर्मल ऋषि ने कहा कि जिस समय उन्हें पता चला कि भारत सरकार उन्हें पदम श्री अवॉर्ड देने जा रही है उस समय वह किसी फिल्म की शूटिंग में थीं। ऋषि ने कहा कि आज पूरी जिंदगी की मेहनत रंग लाई है। वह गर्व है कि वह अपने पंजाब का नाम रोशन कर रही है। ऋषि का जन्म 1943 में मानसा जिले के खिवा कलां गांव में हुआ। उनके पिता बलदेव कृष्ण ऋषि और माता का नाम बचनी देवी है। स्कूल के दिनों से ही उन्हें थिएटर का बहुत शौक था।
ऋषि ने 1960 में थिएटर कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया। एक्टिंग की ट्रेनिंग उन्होंने अपने गुरु हरपाल टिवाना से पटियाला में हासिल की। लुधियाना के खालसा कालेज फार वूमैन में भी पढ़ाती रही हैं। ऋषि ऊंचा दर बाबे नानक दा, लांग दा लिश्कारा, ओह माय प्यो, अंग्रेज आदि पंजाबी फिल्मों में अपनी कला का जौहर दिखा चुकी है।
इन फिल्मों में किया काम
लाैंग दा लिश्कारा (1983).. गुलाबो मासी
ऊंचा दर बेब नानक दा (1985).. भागो- शमशेर की बहन
शेरन डी पुट शेर (1990) .. बचनी
कुर्बानी जट्ट दी (1990) .. भुआ
जिगरा जट्ट दा (1991) .. बिशन कौर- बख्तावर की माँ
दिवा बाले सारी रात (1991) .. जिंदो
अंखिला सूरमा (1993) .. तेजो
खेल तकदीरन दे (1995) .. कौरी
मेला (1997) .. परसिन कौर
बिलियन च बांदर (2007) .. श्रीमती सरोज बख्शी
सत श्री अकाल (2008)
अखियां उडीकड़ियां (2009).. दिलशेर की मां
लकीरन (2016)
पंजाबन -लव रूल्स हार्ट्स (2010).. करण की माँ
वुमन फ्रॉम द ईस्ट (2013).. जीतो
सादी लव स्टोरी (2013)
दिल्ली 1984 (2014).. वैम्प
लिटिल टेरर्स (2014).. दादी
ओह माय प्यो! (2014).. बिन्नू की माँ
अंग्रेज (2015).. मारहो की दादी
डर्रा (2016)
लव पंजाब (2016).. परगट की माँ
निक्का जैलदार (2016).. दलीप कौर- निक्का की दादी
बम्बूकाट (2016).. रेशम की माँ
दंगल (2016).. कैमियो उपस्थिति
लाहौरिए (2017).. तेज प्रकाश कौर- किक्कर की मां
रब्ब दा रेडियो (2017).. बेबे हरदेव कौर
अर्जन (2017).. अमरो
असली पंजाब (2017)
द ग्रेट सरदार (2017)..सरपंच की माँ
क्रेज़ी तब्बर (2017).. स्वर्ण कौर
निक्का जैलदार 2 (2017).. देसो कौर- निक्का की बेबे
बैलारस (2017)
एक अनोखी दुल्हन – सावी (2017)
हार्ड कौर (2017) .. सतवंत कौर
सूबेदार जोगिंदर सिंह (2018) .. बीबी कृष्ण कौर
लौंग लाची (2018) .. अजयपाल की दादी
दाना पानी (2018).. बसंत कौर (बुढ़ापा)
कैरी ऑन जट्टा 2 ( 2018) .. लेडी एट मैरिज ब्यूरू
कुरमाइयां (2018) .. अंबो जय कौर
परहुना (2018) .. भुआ
आटे दी चिड़ी (2018)
अफ़सर (2018)
मैरिज पैलेस (2018)
राजमा चावल (2018).. बीजी/बेबे
भज्जो वीरो वे (2018)
अर्जुन पटियाला (2019) अर्जुन की माँ
आख़िरी वारिस (2019)
वड्डा कलाकार (2019)
काके दा वियाह (2019)
काला शाह काला (2019)
गुड्डियां पटोले (2019) नानी
आपके पिताजी कौन है?? (2020) बिजी के रूप में
पानी च मधाणी (2021)
सौंकन सौंकने (2022)
बजरे दा सिट्टा (2022)
नी मैं सास कुटनी (2022)
शेर बग्गा (2022)
शक्कर पारे (2022)
माँ दा लाडला (2022)
मित्रां दा ना चल्दा (2023)
गोड्डे-गोड्डे चा (2023)
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनीत