[ad_1]

राजौरी, 12 जनवरी (हि.स.)। देश की रक्षा में तैनात सैनिकों के साथ बातचीत करने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए सेना के उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और व्हाइट नाइट कोर के जीओसी नवीन सचदेवा ने शुक्रवार को राजौरी सेक्टर की अग्रिम चौकियों का दौरा किया।
लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने बहादुर जवानों के उच्च मनोबल और चौबीसों घंटे निगरानी के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने जवानों से स्थिर सुरक्षा वातावरण प्रदान करने के लिए उत्साह और समर्पण के साथ काम करना जारी रखने का आग्रह किया। अपने दौरे के दौरान उत्तरी कमान प्रमुख ने देश की रक्षा में तैनात सैनिकों के साथ बातचीत की और उनका हौसला भी बढ़ाया।
हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/दधिबल
[ad_2]