Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कूचबिहार, 21 मार्च (हि.स.)। जिले के मदनमोहन मंदिर में पूजा के बाद भाजपा उम्मीदवार निशीथ प्रमाणिक ने हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ गुरुवार को जिलाधिकारी दफ्तर में पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ कूचबिहार जिलाध्यक्ष और विधायक सुकुमार राय और अन्य भाजपा नेता भी थे। वहीं, निशित प्रमाणिक के नामांकन पत्र दाखिल करते समय राज्यसभा सांसद और ग्रेटर नेता नागेंद्र नाथ राय (अनंत महाराज) देर से ही सही लेकिन आखिरी वक्त पर उपस्थित हुए। नामांकन पत्र जमा करने के बाद निशीथ ने कहा कि लोग नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखने का इंतजार कर रहे है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा