[ad_1]
नदिया, 14 मार्च (हि.स.)। शराब पीकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार रात नदिया जिले के शांतिपुर के न्यूहाट से सटे हरिजन सेट गांव की हैं। मृतक का नाम सुरेश हरिजन है। घटना के बाद से मृत युवक की मां लक्ष्मी हरिजन एवं पड़ोसी भी सदमे में है। उनका कहना है कि शराब की लत से ही सुरेश की मौत हुई है।
सूत्रों के अनुसार, मृत युवक काफी समय से शराब का आदी था। वह कोई काम नहीं करता था। परिवार मां की आय से चलता था।
लक्ष्मीदेवी ने बताया कि बुधवार रात लड़के ने उनसे पैसे लिये थे। रात को वह घर लौट आया और अपने कमरे में चला गया। गुरूवार सुबह उठकर देखा तो कमरे के अंदर वह फंदे पर लटका हुआ था। शव को बरामद कर अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शांतिपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राणाघाट पुलिस मुर्दाघर भेज दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा