[ad_1]

हुगली, 02 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी। हुगली जिले की तीन लोकसभा सीटों में हुगली लोकसभा सीट का उम्मीदवार फिर एक बार लॉकेट चटर्जी को बनाया गया है। टिकट की घोषणा होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद ने कहा, जो उन्हें खुशी है कि पार्टी ने इस बार भी उन पर विश्वास किया है। वह पार्टी की उम्मीद पर खडा उतरने की कोशिश करेंगी।
लॉकेट ने दावा किया कि पिछले बार की तुलना में इस बार वह दोगुनी अंतर से हुगली लोकसभा सीट जीतेंगी और तृणमूल मुक्त बंगाल बनाने के लिए मेहनत करेंगी। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय /गंगा