[ad_1]

नैनीताल, 25 जनवरी (हि.स.)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद की समस्त शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने कहा है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद की समस्त देशी, विदेशी शारब की थोक एवं फुटकर दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि उल्लंघन पाये जाने पर सम्बंधितों के विरुद्व कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
हिन्दुस्थान समाचार/नवीन /वीरेन्द्र