Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

अलीपुरद्वार, 29 फरवरी (हि.स.)। जिले के दलगांव के कारजीपाड़ा में आतंक का पर्याय बन चुका तेंदुआ गुरुवार को वन विभाग के लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया है।
बताया गया है कि स्थानीय ग्रामीणों ने तेंदुए को पिंजरे में फंसा हुआ देखा। जिसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर जलदापाड़ा वन विभाग के मदारीहाट रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे और पिंजरे में बंद तेंदुए को अपने कब्जे में लिया।
जटेश्वर-1 नंबर ग्राम पंचायत के प्रधान मुस्तफा अली ने कहा कि इलाके में तेंदुए का आतंक काफी बढ़ गया है। दो दिन पहले तेंदुए के हमले में एक व्यक्ति घायल हो गए थे। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद वन विभाग से इलाके में पिंजरा लगाने की मांग किया गया था। जिसके बाद पिंजरा लगाया गया था। उसी पिंजरे में तेंदुआ कैद हुआ है। उन्होंने कहा कि इलाके में और भी तेंदुआ है।
वन विभाग के तरफ से बताया कि कारजीपाड़ा इलाके से एक वयस्क मादा तेंदुए को पकड़ा गया है। जिसे स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा। संबंधित क्षेत्र पर कड़ी नजर रख रहे है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा