[ad_1]

– राज्य संस्कृति परिषद से संबद्ध संस्था के कलाकार करेंगे श्रीराम कथा पर आधारित लीला का मंचन
ग्वालियर, 16 जनवरी (हि.स.)। श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला के रंगमंच पर 19 से 21 जनवरी तक श्रीराम कथा के चरित्रों पर आधारित लीला समारोह का आयोजन होगा। इन तिथियों में सायंकाल 6 बजे से 8 बजे तक मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद से संबद्ध संस्था द्वारा लीला का मंचन किया जायेगा।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने मंगलवार को इस आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिये विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। एसडीएम लश्कर विनोद सिंह को सम्पूर्ण व्यवस्था की मॉनीटरिंग के लिये नोडल अधिकारी बनाया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश