Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

-कई दिवगंत अधिवक्ताओं के तैल्य चित्र का अनावरण
पूर्वी चंपारण,10 फरवरी(हि.स.)। बार बेंच का एक हीं गोत्र होता है। वह हैं हम लोगों का रजिस्ट्रेशन, जिसके आधार पर आप वकालत करते हैं एवं उसी रजिस्ट्रेशन के अधार पर हम इस कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं। हम लोग एक सिक्के के दो पहलु है।मेरा तीसरी पीढ़ी तक वकालत के पेशा से जुड़ा है। मै आपकी हर समस्या समझता हूं। मैं आप ही के परिवार का हूं। अनावरण करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। ये बातें शनिवार को जिला विधिज्ञ संघ में आयोजित स्वागत एवं दिवंगत अधिवक्ताओं के फोटो अनावरण समारोह में पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक पांडेय ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष कमाख्या नरायण सिंह ने न्यायमूर्ति को शाॅल बुके एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
जिला जज देवराज त्रिपाठी परिवार न्यायालय के न्यायाधीश संदीप कुमार सिंह को वरीय अधिवक्ता राजीव शंकर वर्मा ने अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त उपस्थित सभी न्यायाधीशों को विधिज्ञ संघ के तरफ से सम्मानित किया गया।
न्यायमूर्ति ने वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. विश्वनाथ प्रसाद, सतीश प्रसाद सिन्हा, रामजी प्रसाद, नरायण प्रसाद अग्रवाल, नजीर अहमद, राजीव रंजन चैबे, हरिशंकर सिंह, ओजैर हाशमी, एनपी ललीत एवं गिरजा शंकर वर्मा के फोटो का अनावरण किया।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश/चंदा