[ad_1]

-कक्षा पांचवीं में पढ़ने वाले बच्चे ने सपने में राम के आने पर राममंदिर बनाने का किया था फैसला
हमीरपुर,14 जनवरी (हि.स.)। हमीरपुर शहर के एक गरीब घराने के मासूम बेटा अयोध्या में राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी आने से पहले बड़ा काम किया है। उसने सपने में राम के आने पर अयोध्या का हूबहू राममंदिर ही बना डाला, जिसे देखने वाले भी दंग रह गए हैं।
हमीरपुर शहर के रमेड़ी मुहाल निवासी विष्णु शर्मा मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उसका पुत्र आदर्श शर्मा (10) शहर के एक विद्यालय में कक्षा पांचवीं में पढ़ता है। इसने छोटी सी उम्र में ही राममंदिर का ऐसा ढांचा बना डाला जो देखने में अयोध्या जैसा राममंदिर दिखता है। यह मंदिर का मॉडल है जिसे तीन माह के अंदर तैयार किया गया है।
आदर्श शर्मा ने बताया कि तीन महीने पहले सपने में राम जी आए थे। सुबह उठने पर सपने की बात घर में सभी को बताई। तो किसी को विश्वास ही नहीं हुआ। उसी समय अयोध्या में राममंदिर का स्मरण करते हुए दफ्ती से राममंदिर का ढांचा बनाने का फैसला किया।
बताया कि स्कूल में पढ़ाई के साथ कुछ घंटे राममंदिर का मॉडल बनाने में लगाए और आज यह मंदिर बनकर तैयार हो गया है। मासूम बच्चे के ताऊ करुणा शंकर ने बताया कि आर्दश शर्मा शुरू से पढ़ने में होशियार है। घर में ये पूजा पाठ भी करता है। पढ़ाई के साथ इसे नए-नए मॉडल बनाने का शौक है। बताया कि सपने में राम जी के आने पर यह इतना भावुक हो गया कि इसने कुछ ही माह में राममंदिर का मॉडल ही बना दिया। ये देखने पर बिल्कुल अयोध्या जैसा राममंदिर लगता है।
हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/राजेश
[ad_2]