[ad_1]

नैनीताल, 22 फ़रवरी (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ-कूटा ने ‘बहु विषयक शिक्षा और अनुसंधान’ के लिये कुमाऊ विश्वविद्यालय का चयन होने एवं अनुदान के रूप में एक अरब रुपये की धनराशि की स्वीकृति मिलने पर खुशी व्यक्त की है तथा इस उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीएस रावत के प्रयासों की सराहना की है।
शिक्षक संघ ने कहा की यह उपलब्धि अभूतपूर्व है, जिसमें कुलपति प्रो. रावत की मेहनत एवं प्रयास महत्वपूर्ण हैं। जब से प्रो. रावत कुलपति पद पर आए हैं तब से कुमाऊं विश्वविद्यालय ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त की है। कूटा ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, रक्षा एवं पर्यटन मंत्री राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत को भी धन्यवाद ज्ञापित किया है।
आभार ज्ञापन और बधाई देने वालों में कूटा के अध्यक्ष प्रो.ललित तिवारी, महासचिव डॉ.विजय कुमार, उपाध्यक्ष प्रो नीलू लोधियाल, डॉ.दीपक कुमार, उपसचिव डॉ.संतोष कुमार, डॉ.दीपाक्षी जोशी, डॉ.दीपिका गोस्वामी, प्रो.अनिल बिष्ट, डॉ.उमंग सैनी, डॉ.पैनी जोशी, डॉ.सीमा चौहान, डॉ.दीपिका पंत, डॉ.नागेंद्र शर्मा, डॉ.युगल जोशी व डॉ.रितेश साह आदि शामिल हैं।
मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना के तहत चयनित परियोजना निदेशकों को भी दी बधाई
कूटा ने मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना के तहत चयनित होने वाले परियोजना निदेशकों प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. राजीव उपाध्यक्ष प्रो. अनीता पांडे, प्रो. शिरीष मौर्य, डॉ.लज्जा भट्ट, डॉ.मनीषा त्रिपाठी, डॉ.महेंद्र राणा, डॉ.कपिल खुल्बे, डॉ.संतोष उपाध्याय को भी बधाई दी तथा शोध प्रोत्साहन योजना के लिए मुख्यमंत्री तथा उच्च शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा कूटा ने कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसरों के लिए एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट का भी आभार व्यक्त किया।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/रामानुज