Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नई दिल्ली, 8 जनवरी (हि.स.)। दूसरे खेलो इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी लीग- चरण 2 के आठवें दिन जय भारत हॉकी अकादमी, साई बाल टीम और साई शक्ति टीम ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की।
जय भारत हॉकी अकादमी ने दर्ज की शानदार जीत:
दिन के पहले मैच में जय भारत हॉकी अकादमी ने भाई बहलो हॉकी अकादमी भगता को 4-1 से हराया। जय भारत हॉकी अकादमी के लिए निशा (35′, 51′) और अनीता देवी (36′, 48′) ने दो-दो गोल किये, जबकि भाई बेहलो हॉकी अकादमी भगता के लिए एकमात्र गोल कप्तान राशि (59′) की स्टिक से हुआ।
साई बाल टीम की आसान जीत:
दिन के दूसरे मैच में साई बाल टीम ने अनंतपुर स्पोर्ट्स एकेडमी को 7-0 से हराया। वंदना (3′, 8′) और कप्तान लालतलानचुंगी (37′, 49′) ने दो-दो गोल किये, जबकि शांति होरो (11′), मुतुम प्रिया देवी (30′) और निधि (60′) ने एक-एक फील्ड गोल किया।
साई शक्ति टीम ने दर्ज की व्यापक जीत:
दिन के तीसरे मैच में साई शक्ति टीम ने ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर को 3-0 से हराया। बिनती मिंज (9′, 14′) ने दो गोल किए, जबकि रवीना (16′) ने टीम के लिए पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और बिना कोई गोल खाए टीम ने मैच जीत लिया।
हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील
[ad_2]
Source link