Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नई दिल्ली, 27 मार्च ( हि.स.)। इंदिरा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज (आईजीआईपीईएसएस) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज हॉकी पुरुष चैंपियनशिप 2023-24 का खिताब जीत लिया है।
आईजीआईपीईएसएस ने राउंड रोबिन लीग में अपने तीनों मैच जीत कर 9 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।
श्यामलाल कॉलेज ने 4 अंक के साथ गोल एवरेज से दूसरा स्थान हासिल किया और श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज को 4 अंक के साथ तीसरा स्थान मिला।
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील