Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नई दिल्ली, 10 जनवरी (हि.स.)। दूसरे खेलो इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी लीग के 10वें दिन-चरण 2 में ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर, प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी और साई शक्ति टीम ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की।
ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर ने दर्ज की शानदार जीत:
दिन के पहले मैच में ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर ने जय भारत हॉकी अकादमी को 12-1 से हराया। प्रज्ञा पटेल (10′, 12′, 45′, 58′) ने चार गोल किए, कप्तान डोली भोई (8′, 15′, 57′) ने हैट्रिक बनाई जबकि केसर भाबर (3′), शीतल यादव (14′), नेहारिका टोप्पो (24′), सानिया सैयद (36′) और चंचल यादव (38′) ने एक-एक गोल किया। जय भारत हॉकी अकादमी के लिए एकमात्र गोल अनीता देवी (19′) द्वारा पेनल्टी कॉर्नर पर किया गया।
प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी ने करीबी मुकाबला जीता:
दिन के दूसरे मैच में प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी ने भाई बहलो हॉकी अकादमी भगता को 1-0 से हराया। खेल लगभग गोल-रहित बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसमें दोनों टीमों ने जबरदस्त डिफेंस का प्रदर्शन किया, लेकिन प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी की कप्तान दीक्षा (60′) ने खेल के अंतिम मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर गतिरोध तोड़ा और अपनी टीम को जीत दिलाई।
साई शक्ति टीम ने दर्ज की व्यापक जीत:
दिन के तीसरे मैच में साई शक्ति टीम ने साई बाल टीम को 5-1 से हराया। साई शक्ति टीम के लिए पूर्णिमा यादव (3′, 23′) ने दो गोल किए, जबकि रवीना (36′), कैप्टन काजल (40′) और प्रियंका (56′) ने एक-एक गोल किया। साई बाल टीम के लिए एकमात्र गोल एक फील्ड गोल था जो श्री विद्या थिरुमालासेट्टी (21′) ने किया।
हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील
[ad_2]
Source link